Big NewsNational

पकड़े गए गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स!, थाईलैंड से भारत लाए जा रहे Goa Nightclub Fire Luthra Brothers

Goa Nightclub Fire Luthra Brothers Detained in Thailand: गोवा क्लब अग्निकांड मामले से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा कस गया है। थाईलैंड में दोनों सौरभ और गौरव लूथरा को हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद उनको वापस भारत लाने की प्लानिंग चल रही है।

पकड़े गए गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स Goa Nightclub Fire Luthra Brothers Detained in Thailand

बताते चलें गोवा के नाइट क्लब में हुए हादसे के बाद दोनों भाई भारत से फरार हो गए थे। वो थाईलैंड के फुकेट चले गए थे। इससे पहले ही पुलिस ने नाइट क्लब के मालिकों का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था। दरअसल इस क्लब में आग लगने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 20 स्टाफ और पांच पर्यटक शामिल थे।

हादसे के दौरान बुक की थी टिकट, पासपोर्ट किया सस्पेंड

खबरों की माने तो जब क्लब में आग लगी थी और बचाव कार्य चल रहा था। उसी दौरान दोनों ने थाइलैंड का टिकट बुक कर लिया था। सात ही दिल्ली से फ्लाइट लेकर देश छोड़कर भाग गए थे। बता दें कि लूथरा ब्रदर्स पर गैर-िरादतन हत्या और लापरवाही का केस दर्ज है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button