
क्रिकेटर स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana) की म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल(Palash Muchhal) से शादी टूट गई है। इस बात का खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में पोस्ट शेयर कर दिया। बताते चलें कि दोनों की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी। हालांकि शादी को पोस्टपान करने की खबर सामने आई। जिसके बाद पलाश मुच्छल की कथित चैट्स लीक हुई और उनपर सोशल मीडिया पर चीट करने का आरोप लगा।

शादी टूटने के बाद Smriti Mandhana-Palash Muchhal अब एक दूसरे को किया अनफॉलो
इसी बीच सात दिसंबर को दोनों ने ऑफिशियली शादी कैंसिल होने की जानकारी दी। दोनों ने साफ बयाता कि शादी टली नहीं है बल्कि टूट गई है। ऑफिशियल स्टेटमेंट देने के बाद पलाश और स्मृति ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया।

पलाश मुच्छल ने उठाया एक और बड़ा कदम
बताते चलें कि स्मृति पहले ही शादी की सभी सस्मों की फोटो डिलीट कर चुकी है। जिसके बाद अब पलाश ने भी बड़ा कदम उठाया। पलाश ने दोनों के रिश्ते के सबूतों को भी मिटा दिया।

पलाश ने वर्ल्ड कप विक्ट्री सेलिब्रेशन क्लिप जिसमें वो स्मृति को प्रपोज करते नजर आ रहे है, उसे भी डिलीट कर दिया। हालांकि इसके बाद भी उनकी इंस्टाग्राम टाइमलाइन में स्मृति के साथ उनकी फोटो है। उन्हें पलाश ने डिलीट नहीं किया हैं।