Bageshwar newsHighlight

बागेश्वर दौरे पर CM: सुबह-सुबह सरयू नदी के तट पर पहुंचे, विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक पर निकले। सबसे पहले सीएम सरयू नदी के तट पर पहुंचे। जहां उन्होंने वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

सरयू नदी पर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान ही मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया। इसके बाद सीएम ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

BAGESHWAR NEWS
इंडोर स्टेडियम में सीएम धामी

इंडोर स्टेडियम में सीएम ने की युवा खिलाड़ियों से बातचीत

सीएम धामी ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें