International NewsBig News

आखिरकार Trump का सपना हुआ पूरा!, मिल ही गया शांति पुरस्कार, खुद ही गले में डाला मेडल, Video Viral

Donald Trump FIFA World Cup Peace Award: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शांति पुरस्कार के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। इसी बीच इस पुरस्कार को पाने का उनका सपना आखिरकार सच हो गया। दरअसल फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ड्रॉ के समय डोनाल्ड ट्रंप को पहला फीफा पीस अवॉर्ड दिया गया। अब नोबल पीस प्राइज ना सही लेकिन उन्हें फीफा पीस प्राइज मिलने से शांति पुरस्कार से तो नवाजा जा ही गया है।

आखिरकार ट्रंप का सपना हुआ पूरा!, मिल ही गया शांति पुरस्कार Donald Trump FIFA World Cup Peace Award

शुक्रवार को अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप को ये सम्मान दिया गया। उन्हें गोल्ड ट्रॉफी के साथ मेडल भी दिया गया। जिसको ट्रंप ने खुद ही पहन लिया। बताते चलें कि इसी साल फीफा ने इस अवॉर्ड की शुरुआत की है।

फीफा पीस प्राइज उन लोगों को दिया जाएगा जो दुनिया में शांति फैलाने और लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस अवॉर्ड को लेने वाले ट्रंप पहले व्यक्ति बन गए हैं।

Donald Trump का शांति पुरस्कार से प्यार

बताते चलें कि ट्रंप कई बार इस बात को कह चुके है कि वो शांति पुरस्कार के हकदार है। वो दावा करते है कि उन्होंने भारत-पाक वॉर के साथ-साथ और कई वॉर रुकवाकर दुनिया में अमन और शांति का मैसिज दिया है। उनके सार्वजनिक तौर पर नोबेल पुरस्कार की मांग करने के बाद भी उन्हें वो नहीं दिया गया।

Donald Trump

ट्रंप को मिला फीफा शांति पुरस्कार

जिसके बाद फीफा ने अपने शांति पुरस्कार का ऐलान किया। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पहला पुरस्कार ट्रंप को ही दिया जाएगा। और ऐसा हुआ भी। ट्रंप की फीफा शांति पुरस्कार लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताते चलें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको द्वारा की जाएगी।

ट्रंप सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार ज्यादातर लोग आलोचना कर रहे हैं। बताते चलें कि फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो और ट्रंप दोनों करीबी सहयोगी हैं। ऐसे में लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि ट्रंप को मिला शांति पुरस्कार दोनों की करीबी का नतीजा हैं। साथ ही ट्रोलर्स ने सवाल उठाए कि फीफा जैसे वैश्विक फुटबॉल समारोहों में राजनीतिक संदेश जोड़ना गलत है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें