SportsHighlight

सगाई की अंगूठी गायब!, शादी टलने के बाद Smriti Mandhana ने किया पहला पोस्ट

23 नवंबर को स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana ) और पलाश मुच्छल की शादी होनी थी। लेकिन शादी से पहले ही क्रिकेटर की तबीयत खराब होने की वजह से शादी टाल दी गई। शादी टलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल की स्मृति को चीट करने की खबरें सामने आने लगी। तरह-तरह के दावों के बीच अब स्मृति ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट जारी किया है। हालांकि उनका ये पोस्ट किसी शादी या उससे संबंधित नहीं है।

शादी टलने के बाद Smriti Mandhana ने किया पहला पोस्ट

दरअसल शादी के स्थगित होने के बाद स्मृति ने पहला पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने एक टूथपेस्ट ब्रांड का एक प्रमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि इसके कमेंट शेक्शन में लोगों ने नोटिस किया कि क्रिकेटर के हाथ से सगाई वाली अंगूठी गायब नजर आ रही है।

सगाई की अंगूठी गायब! Smriti Mandhana Engagement ring missing

स्मृति मंधाना के इस पोस्ट को फैंस ने काफी बारीकी से देखा। इस टूथपेस्ट ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो में उनकी उंगली से सगाई वाली अंगूठी गायब है। कई यूजर्स कह रहे है कि शायद स्मृति ने गुस्से में सगाई वाली अंगूठी निकाल दी। तो वहीं कई यूजर्स का मानना है कि ये वीडियो शादी की तारीख से पहले की भी हो सकती है। तो वहीं अन्य ने दावा किया कि ये तब की है जब पलाश मुच्छल ने स्मृति को प्रोपोज भी नहीं किया था।

यूजर्स ने किए अलग-अलग दावे

स्मृति मंधाना द्वारा किया गया यह पोस्ट एक विख्यात टूथपेस्ट ब्रांड के लिए किया गया प्रमोशनल वीडियो है. मगर फैंस की तेज आंखों से यह बात चुप नहीं पाई कि सामने आए वीडियो में स्मृति मंधाना की उंगली में सगाई वाली अंगूठी नहीं है. कई अन्य फैंस ने दावा किया कि यह वीडियो शादी की तारीख से पहले का है. एक ने दावा किया कि पलाश मुच्छल ने जब स्मृति को प्रोपोज भी नहीं किया था।

हालांकि स्मृति ने शादी से संबंधित कोई पोस्ट नहीं किया है। हालांकि ये वीडियो सगाई से पहली की या नहीं इसका तो पता नहीं लेकिन इसने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें