Big NewsNational

चीन-पाक की उड़ी नींद!, Putin के पहुंचने से पहले ही भारत-रूस के बीच 2 अरब डॉलर की डील – 2 billion Nuclear Submarine deal

2 billion Nuclear Submarine deal: रशिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अभी भारत पहुंचे भी नहीं है और उससे पहले ही एक बड़ी डील की खबर सामने आ रही है। दोनों देशों के बीच 2 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 16,700 करोड़ रुपए की डिफेंस डील हुई है। 10 सालों से न्यूक्लियर सबमरीन की इस डील को अंतिम रूप दिया जा रहा था। दोनों देश इस सौदे पर सहमत हो गए हैं। अगले साल नवंबर में भारतीय अधिकारी एक रूसी शिपयार्ड का दौरा करेंगे।

भारत-रूस के बीच 2 अरब डॉलर की डील 2 billion Nuclear Submarine deal

कहा जा रहा है कि भारत(India) को अगले दो साल के अंदर ये सबमरीन डिलीवर हो जाएगी। नौसेना के प्रमुश दिनेश के त्रिपाठी ने बताया कि भारत चाहता है कि ये सबमरीन उसे साल 2027 तक मिल जाए। बताते चलें कि भारत को रुस(Russia) से ये दूसरी परमाणु पनडुब्बी मिलने जा रही है। इससे पहले साल 2012 में भारत ने रूस से आईएनएस चक्र सबमरीन 10 वर्षों के लिए लीज पर ली थी।

ये भी पढ़ें:- आज कितने बजे दिल्ली पहुंचेंगे Vladimir Putin?, PM Modi के साथ होगा प्राइवेट डिनर, जानें पूरा Schedule

2-billion submarine deal

भारत को 2027 तक मिल सकती है न्यूक्लियर सबमरीन

परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ये सबमरीन आमतौर पर डीजल-इलेक्ट्रिक वाली सबमरीन से काफी बेहतर होती हैं। ये काफी बड़ी होती है। साथ ही ज्यादा देर तक पानी के नीचे भी रह सकती है। ये काफी शांत होती है। जिससे इनका पता लगाना काफी मुश्किल होता है।

उड़ी पाकिस्तान और चीन की नींद

खासकर अगर हम बात करें प्रशांत महासागर के विशाल इलाकों में गश्त करते समय इसका पता नहीं चल पाएगा। इस डील से अब चीन की नींदे उड़ी हुई है। बताते चलें कि वर्तमान में भारत के पास 17 डीजल-चालित पनडुब्बिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें