HighlightHaridwar News

ऑपरेशन कालनेमी: अंधविश्वास फैलाने वाले 12 बाबा चढ़े पुलिस के हाथ, जादू-टोना कर जनता को बना रहे थे बेवकूफ

धर्म के नाम पर धोखाधड़ी और अंधविश्वास फैलाने वाले 12 ढोंगी बाबाओं को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है ये सभी बहरूपिया। आम जनता को बेवकूफ बना रहे थे।

हरिद्वार से गिरफ्तार हुए 12 ढोंगी बाबा

पुलिस के अनुसार, ये सभी व्यक्ति बाबा और साधु का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और टोने-टोटके का दिखावा कर स्थानीय लोगों को भ्रमित कर रहे थे। इनकी वजह से क्षेत्र में भीड़ बढ़ रही थी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी बनी हुई थी। सिडकुल पुलिस की टीम ने सभी ढोंगियों को हिरासत में लिया है।

जनता से कर आरहे थे धन वसूलने की कोशिश

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग अलग-अलग जिलों से यहां आकर बाबा बनकर लोगों से धन वसूलने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमी के तहत प्रदेशभर में इस तरह के बहरूपियों, फर्जी तांत्रिकों के खिलाफ अभियान जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें