Nainital NewsBig News

रेलवे अतिक्रमण मामले पर सामने आया CM का बयान, बोले किसी भी हाल में नही बदलने देंगे देवभूमि की डेमोग्राफी

हल्द्वानी के रेलवे अतिक्रमण मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के लिए हम पूरी तरह से तैयार है। किसी भी हाल में देवभूमि की डेमोग्राफी को बदलने नहीं दिया जाएगा।

किसी भी हाल में नही बदलने देंगे देवभूमि की डेमोग्राफी: CM

बता दें सीएम धामी बुधवार को नैनीताल दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले (cm dhami on Haldwani railway encroachment case) पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। किसी भी हाल में उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बदलने नहीं दिया जाएगा।

घुसपैठियों के खिलाफ जारी है अभियान

सीएम ने आगे कहा कि हम उन घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं जिन्होंने यहां की डेमोग्राफी खराब की है और नकली सर्टिफिकेट बनाए हैं। हमारा संकल्प है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सीएम ने आगे कहा कि किसी भी हाल में उत्तराखंड के लोगों का हक नहीं मारा जाएगा। सरकार प्रदेश के लोगों के मन में किसी तरह की भी असुरक्षा का भाव नहीं आने देगी।

9 दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई

बता दें ये मामला बीते दो दशक से चलता आ रहा है। रेलवे का आरोप है कि उनकी 29 एकड़ रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा किया है। जिसमें करीब 4365 अतिक्रमणकारी शामिल हैं। मामले की सुनवाई 2 दिसंबर को होनी थी। जिसे SC ने टाल दिया है। सुप्रीम कोर्ट अब मामले की सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़ें: रेलवे अतिक्रमण मामले पर SC के फैसले से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लोगों को हिरासत में लिया

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें