SportsHighlight

उत्तराखंड के इस बाबा ने बदली विराट कोहली की तकदीर, RCB की जीत के बाद जड़ा 83वां इंटरनेशनल शतक – Virat Kohli Centuries

Virat Kohli centuries: विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। भारत और साउथ अफ्रीका(india vs south africa) के बीच चल रही ओडीआई सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर विराट ने अपने क्रिकेटिंग करियर में एक औऱ रिकॉर्ड जोड़ लिया है। उन्होंने बीते दिन हुए वनडे मैच में 52वां शतक (virat kohli centuries) जड़ा। विराट के इस कमबैक की हर कोई चर्चा कर रहा है। आखिर ये मुमकिन कैसे हुआ? चलिए जानते है।

india vs south africa विराट कोहली ने जड़ा शतक (virat kohli centuries)

बीते दिन इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। विराट की बेहतरीन बल्लेबाजी से रांची का स्टेडियम गूंज उठा। इस मैच में कोहली ने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया। मजे की बात ये है कि इस शतक के बाद कोहली ने रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ind vs sa

उत्तराखंड के इस बाबा ने बदली विराट कोहली की तकदीर

हालांकि रन मशीन कोहली के क्रिकेटिंग करियर में एक वक्त ऐसा आया था जब सभी ने मान लिया था कि वो कमबैक नहीं कर पाएंगे। फार्म में आना नामुमकिन सा लग रहा था। हालांकि इसके बाद कोहली ने स्प्रिचुअलिटी का रास्ता अपनाया। जिससे धीरे-धीरे उन्होंने गेम में वापसी की। फिर चाहे वो बीते साल आरसीबी का पहला आईपीएल खिताब हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में 83वीं(virat kohli total centuries) सेंचुरी।

ये भी पढ़ें:- आज भी Kainchi Dham में होते हैं चमत्कार, मनोज बाजपेयी के साथ हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया- Neem Karoli Baba Mandir

नीम करोली बाबा के मुरीद है विराट कोहली Neem Karoli Baba

विराट कोहली की स्प्रिचुएलिटी की राह पर उत्तराखंड के बाबा उनके मार्गदर्शक बने। अब आप इसे बाबा का चमत्कार कहें या फिर कुछ औऱ, ये आप पर है। लेकिन कहा जाता है कि विराट कोहली की कैंची धाम आकर किस्मत बदल गई। नीम करोली बाबा के कैंची आश्रम को किस्मत बदलने वाला धाम भी कहा जाता है।

दुनिया भर से लोग यहां आते है। अपने करियर के डाउनफॉल के दौरान विराट अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ यहां आए थे।जिसके बाद से ही उन्होंने नॉनवेज खाना भी छोड़ दिया था।

प्रेमानंद महाराज के भी है भक्त Premanand ji maharaj

नीम करोली बाबा के अलावा विराट और अनुष्का किसी को मानते है तो वो है प्रेमांनद महाराज जी। उनके दरबार में वो अक्सर जाते रहते हैं। एक वायरल वीडियो में प्रेमानंद जी उन्हें जप करने को कहते है। ठीक यही उपदेश बाबा नीम करोली भी अपने भक्तों को देते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें