Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी के मौलाना और अन्य घंटों पूछताछ के बाद रिहा, जांच एजेंसी ने मोबाइल-लैपटॉप किए जब्त

केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बिलाली मस्जिद के मौलाना मोहम्मद आसिम कासमी और उनके एक सहयोगी को हिरासत में लेकर कई घंटों तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद देर रात दोनों को रिहा कर दिया गया। हालांकि जांच टीम ने मौलाना का मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है।

मौलाना और उनके साथी का देश विरोधी संगठनों से संपर्क होने का संदेह

सूत्रों के अनुसार मौलाना पर देश विरोधी संगठनों से संपर्क होने का संदेह था, जिसके आधार पर शुक्रवार देर रात दोनों को हिरासत में लिया गया था। जांच एजेंसी की टीमें रात भर उनसे पूछताछ करती रहीं और कई तकनीकी डेटा की जानकारी भी ली गई। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी डिजिटल डेटा और संभावित संपर्कों की गहन जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

पूछताछ के लिए दोबारा बुला सकती है जांच एजेंसी

पूछताछ के बाद बाहर आने पर मौलाना मोहम्मद आसिम कासमी ने स्वीकार किया कि उनसे पूछ्ताछ हुई है, हालांकि उन्होंने किसी भी गलत गतिविधि से खुद को अलग बताया। एजेंसी ने यह भी संकेत दिए हैं कि जांच आवश्यकता पड़ने पर मौलाना और उनके सहयोगी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी कार्रवाई: हल्द्वानी के बनभूलपुरा से संदिग्ध गिरफ्तार, सघन चेकिंग जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें