Udham Singh Nagar NewsBig News

बाजपुर में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने गली में खेल रही बच्ची को रौंदा, दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

बाजपुर में नगर पालिका की डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी ने एक मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाजपुर में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने गली में खेल रही बच्ची को रौंदा

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अनिल अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 4 में रहकर लोहार का काम करता था। जहां अनिल की 2 साल कि बेटी आरोही गली में खेल रही थी कि बाजपुर नगर पालिका की डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आरोही गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्ची की मौत से परिजनों में पसरा मातम

आसपास के लोग आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने आरोही को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली के एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और नगर पालिका की डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। इस दौरान एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि नगर पालिका की गाड़ी की टक्कर से एक मासूम बच्चे की मौत हुई है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें