Big NewsNainital News
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी कार्रवाई: हल्द्वानी के बनभूलपुरा से संदिग्ध गिरफ्तार, सघन चेकिंग जारी

राजधानी दिल्ली में हाल ही हुए ब्लास्ट (2025 Delhi car explosion) की जांच के दायरे में कल देर रात एक बड़ी कार्रवाई हुई है। सुरक्षा एजेंसियों ने उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा से संदिग्ध गिरफ्तार
सुरक्षा एजेंसी ने मौलाना आसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पहले उजागर हुए नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और अन्य एजेंसियों की भारी टीम रात भर तलाशी और जांच-पड़ताल में जुटी रही।
NIA की टीमें हल्द्वानी में सक्रिय
बता दें इससे पहले, जांच में मिले कई आरोपियों जिसमें डॉक्टर्स और दूसरे सहयोगी शामिल थे पर मुकदमे दर्ज हुए थे। NIA की टीमें अभी भी इलाके में सक्रिय हैं, और हल्द्वानी के आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग जारी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के बाद रामनगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन