Highlight

आक्रामक गुलदार को मारने की मांग तेज, आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम किया पौड़ी-श्रीनगर हाईवे

पौड़ी गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी नागदेव रेंज के तहत डोभाल ढांडरी में गुलदार को करने के आदेश जारी न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज बुधवार को पौड़ी श्रीनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रशासन के आश्वासन के बाद हाईवे से हटे प्रदर्शनकारी

ग्रामीणों से बात करने के लिए मौके पर जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम भी पहुंची। इस दौरान उन्हें भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा 24 घंटे के भीतर गुलदार को मारने के आदेश जारी करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

गुलदार के बढ़ते हमलों के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

गुलदार के बढ़ते हमलों के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि आतंक का पर्याय बने गुलदार को मारने की अनुमति जारी नहीं की तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे।

ये भी पढ़ें: पौड़ी में गुलदार का आतंक: ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें