Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने दो चालकों को दबोचा, वाहन सीज

हाड़ी सड़कों को शराब के नशे में दौड़ का मैदान समझने वाले चालकों को आज कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने जोरदार झटका दिया है। दो अलग-अलग चालकों को वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, उनकी जानलेवा ड्राइविंग में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

शराब के नशे में वाहन चलने वाले गिरफ्तार

ज्योतिर्मठ बाजार में पुलिस की मुस्तैदी का पहला शिकार हुआ स्विफ्ट डिजायर संख्या (UK06 AS 1348) का चालक श्रवण सिंह पुत्र बन्धु सिंह, निवासी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर को जब रोका गया, तो उसकी सांसों से शराब की तीखी महक आ रही थी। बिना किसी देरी के, पुलिस ने उसे Motor Vehicle Act की धारा 185, 202 और 207 के तहत दबोचा और वाहन को सीज कर दिया।

कुछ ही देर बाद, पुलिस ने एक Tata Yodha Pickup UK14 4599 के चालक, सुधीर भण्डारी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भगोती, थराली को भी नशे की हालत में पाया। पर्वतीय मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों में इस तरह की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, और MV Act की धारा 185/202/207 के तहत पिकअप को सीज कर दिया गया।

पुलिस का अभियान जारी

शराब पीकर वाहन चलाने की यह लापरवाही न सिर्फ चालक, बल्कि निर्दोष जनता के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। चमोली पुलिस की यह कार्रवाई उन सभी चालकों के लिए एक चेतावनी है, जो सुरक्षा नियमों को हल्के में लेते हैं। पुलिस के ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें