Big NewsTehri News

टिहरी में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 5 की मौत

टिहरी से दुखद खबर सामने आ रही है। कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हैं।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस

हादसा सोमवार दोपहर का है। नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 28 यात्री सवार थे।

टिहरी बस हादसे में पांच यात्रियों की मौत

हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है बसमें सभी यात्री गुजरात से कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए आए थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें