Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी में डेमोग्राफी चेंज मामले पर बड़ी कार्रवाई, 48 स्थाई निवास प्रमाण पत्र रद्द

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के छापेमारी के बाद से ही प्रदेशभर में फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। फर्जी दस्तावेज लगाकर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में जिले की हर तहसील में जांच जारी है।

संदिग्ध पाए गए स्थाई निवास प्रमाण पत्र

इसी क्रम में हल्द्वानी तहसील में पांच सालों में बने 150 स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। जांच के दौरान 48 ऐसे स्थाई निवास प्रमाण पत्र बने है जिनमें लगे डॉक्यूमेंट में जांच टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई है। एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी में फर्जी पाए गए सभी 48 स्थाई निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है।

कई अरायजनवीस को प्रशासन ने जारी किया नोटिस

SDM हल्द्वानी के मुताबिक रोज़ाना दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है, कोशिश की जा रही है की अगले 10-15 दिन के अंदर सभी प्रमाण पत्रों की जांच पूरी कर ली जाए, इसके अलावा कई अरायजनवीस (दस्तावेज़ लेखक) पर भी प्रशासन की नज़र है, कुछ को जिला प्रशासन ने नोटिस भी दिया है, यदि अरायजनवीस का लाइसेंस अवैध पाया गया तो उसे भी निरस्त करने के कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें: डेमोग्राफिक चेंज पर सरकार सख्त: बनभूलपुरा छापेमारी के बाद सभी जिलों में अलर्ट, बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें