UttarakhandHighlight

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव: 321 पदों के लिए मतदान जारी, मैदान में 2,266 प्रत्याशी

त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों को भरने के लिए मतदान जारी है। उपचुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली।

321 पदों के लिए मतदान जारी

पंचायत उपचुनाव कुल 321 पदों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, जिन पर कुल 2,266 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

27,221 प्रत्याशी हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित घोषित

इसी बीच राज्य के 27,221 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं, जिससे कई क्षेत्रों में राजनीतिक मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है। जहां मुकाबला बचा है, वहां चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। बता दें 22 नवंबर को मतगणना की जाएगी और इसी दिन सभी परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें