Haridwar NewsHighlightRoorkee News

शेयर मार्केट में हुआ नुकसान तो बन गया चोर, पहले रेकी फिर चोरी की घटना को देता था अंजाम- Haridwar News

Haridwar News: हरिद्वार के रुड़की से एक शातिर चोर का मामला सामने आ रहा है। ये चोर बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। चोर के पास 15 लाख रुपए के आभूषण मिले है। दरअसल आोरपी के शेयर मार्केट में पैसे डूब गए। इसी घाटे को पूरा करने के लिए वो चोरी करता था। शक ना हो इसलिए चोरी वाले आभूषणों पर गोल्ड लोन लेता था। हालांकि चोर पुलिस की नजरों से बच नहीं पाया। पुलिस ने इस शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

crime news

haridwar News: रुड़की से चोर को किया गिरफ्तार

दरअसल 17 नवंबर को एक महिला ने एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें बताया गया कि घर से सोने के आभूषण चोरी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

शेयर मार्केट में डूब गए पैसे

आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी बीच पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति आकाश शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वो तीन-चार सालों से शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा है। लेकिन नुकसान की वजह से वो कर्ज में डूब गया।

आर्थिक तंगी के चलते बना चोर

पैसा डूबने की वजह से उसने चोरी करना शुरू किया। पुलिस ने भी आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात ढ़ूढ निकाले। बताते चलें कि चोर पढ़ा-लिखा युवक है। चोरी के लिए वो पहले इधर-उधर घूम कर रेकी करता था। जिसके बाद चोरी करने वहां जाता था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें