TrendingHighlight

चोर का भी दिल होता है जी…, बच्ची ने चोरी करने आए शख्स को दी लॉलीपॉप, फिर जो हुआ…आप वीडियो देखिए

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जो सीधे दिल तक उतर गया हैं। इस वीडियो को जिसने भी इंटरनेट पर देखा वो सिर्फ हैरान ही नहीं, बल्कि इमोशनल भी हो गया। वीडियो में एक छोटी बच्ची की मासूमियत ने एक चोर के पत्थर जैसे दिन को भी पिघला दिया। चोर की इंसानियत को देख आपका भी दिल भर आएगा।

बच्ची ने चोर को दी लॉलीपॉप, फिर जो हुआ…

दरअसल X पर @craziestlazy नाम के यूजर ने एक वीडियो साझा की है। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में एक छोटी-सी दुकान में एक बच्ची और पिता नजर आ रहे है। तभी एक शख्स चोरी के इरादे से दुकान में घुसता है। वो काउंटर के पास रखे पैसों की तरफ हाथ बढ़ाता है। ये सब बच्ची देख लेती है।

https://twitter.com/craziestlazy/status/1990280233434697880

पिघल गया चोर का दिल

डर से वो कुछ बोलती तो नहीं लेकिन कुछ ऐसा करती है जिससे चोर का दिल पिघल जाता है। डरते हुए वो अपने नन्हें से हाथों से अपनी लॉलीपॉप चोर की तरफ बढ़ाती है। चोर बच्ची की इस मासूम हरकत देख पिघल जाता है। बच्ची का ये जेश्चर उसे इतना छू जाता है कि वो सारे पैसे वापस रख देता है। बिना कुछ कहे वो बच्ची को गले लगाता है और बाहर चला जाता है।

चोर का भी दिल होता है जी…,

वीडियो पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने बताया कि इसको देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। तो वहीं कुछ ने कहा कि चोरी करना गलत बात है। अन्य यूजर ने कहा कि बच्ची की मासाूमियत ने चोर का दिल भी पिघला दिया। तो वहीं अन्य ने कहा कि चोर के पास भी दिल होता है जी…।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें