Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में गोवंश अवशेष मिलने पर बवाल, पथराव करने वाले 50 अज्ञात पर तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी के उजाला नगर इलाके में रविवार रात गोवंश का अवशेष मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बरेली रोड पर करीब चार घंटे तक हंगामा और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने अभी तक तोड़फोड़ और पथराव करने वाले 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। गोवंश अवशेष प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ और तोड़फोड़ और पथराव मामले में 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा किया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर दंगाइयों की पहचान में लगी हुई है।

ये है पूरा मामला

बता दें रविवार रात करीब साढ़े सात बजे मंदिर के पास गोवंश अवशेष मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल तनावपूर्ण होते देख कई थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई, लेकिन रात आठ बजे के बाद भीड़ और अधिक उग्र हो गई। आक्रोशितों ने एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और शमा डीलक्स नाम के रेस्टोरेंट पर भी पत्थर फेंके, जिससे शीशे चकनाचूर हो गए।

रेस्टोरेंट और पुलिसकर्मियों पर किया पथराव

रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद लोग जान बचाकर भागे। पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिसके बाद पुलिस ने लाठियां चलाकर भीड़ को हटाया और कई युवकों को हिरासत में लिया। शहर में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

CCTV से हुआ चौकाने वाला खुलासा

मामले में नया मोड़ तब आया जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। cctc में एक कुत्ता मुंह में गोवंश अवशेष लाते हुए दिखाई दे रहा है और मंदिर के सामने सड़क किनारे छोड़कर जाता दिख रहा है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने उजाला नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में मिला गौ-वंश का अवशेष, हिंदूवादी संगठनों ने काटा हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें