NationalHighlight

अलीनगर सीट से Maithili Thakur की जीत, इतने वोटों से RJD के बिनोद मिश्रा को हराया

अलीनगर सीट(Alinagar Seat) से लोग गायिका मैथिली ठाकुर(Maithili Thakur) ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आठ हजार वोटों से जीत दर्ज की है। मैथिली ने RJD के बिनोद मिश्रा को हराया है। इसके साथ ही निर्दलिए उम्मीदवार सैफुद्दीन अहमद रेस में तीसरे स्थान पर रहे है।

-bihar-bjp-president-dilip-jaisawal-with-folk-singer-maithili-thakur-

ये भी पढ़ें:- जेल से भी Anant Singh का जलवा कायम!, Mokama से छठी बार बनेंगे विधायक

अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर की जीत

शुरुआत से ही अलीनगर विधानसभी सीट काफी चर्चित सीटों में से एक बनी हुई थी। ये सीट बिहार के दरभंगा जिले के अंतर्गत आती है। दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

जिसके चलते इस चुनाव में ये सीट काफी हाई-प्रोफाइल बन गई थी। यहां BJP की मैथिली ठाकुर और RJD के बिनोद मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर थी।

maithili-thakur
maithili-thakur

इतने वोटों से RJD के बिनोद मिश्रा को हराया

हालांकि शुरुआती रूझानों से ही मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुई थी। 24 राउंड की मतगणना में जहां सिंगर के 84,268 वोट थे। तो वहीं आरजेडी के बिनोद मिश्रा 72,232 वोटों के साथ पीछे थे। जिसके बाद एक और राउंड की गणना के बाद सब साफ हो गया। करीब आठ हजार वोटों की लीड से मैथिली ने अलीनगर सीट पर कबजा कर लिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें