NationalHighlight

जेल से भी Anant Singh का जलवा कायम!, Mokama से छठी बार बनेंगे विधायक- Bihar Chunav Result 2025

Bihar Chunav Result 2025: काफी विवादों में रही मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) ने एक बार फिर जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व सांसद और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को भारी मतों से हराया।

आरजेडी के टिकट से वो चुनाव लड़ी थी। इस सीट पर 26 राउंड की गिनती हुई। अनंत सिंह को 91416, तो वहीं वहीं वीणा देवी को 63210 वोट मिले हैं। बाहुबली नेता 28206 वोटों से आगे हैं। हालांकि फाइनल आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

Bihar Chunav Result 2025: मोकामा से छठी बार हुई Anant Singh की जीत

मोकामा में अनंत सिंह जीत का एक अलग ही रिकॉर्ड बना रहे हैं। वो मोकामा से छठी बार जीते है। ये सीट इस चुनाव में काफी चर्चा में रही। इसकी वजह थी कि यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बन रही थी। अनंत सिंह का मुकाबला आरजेडी के बाहुबली सूरजभान की पत्नी और जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से था।

जेल में हैं अनंत सिंह

जातीय समीकरण में पीयूष धानुक जाति से आते हैं। जिन्होंने प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान पीयूष और अनंत सिंह के काफिलों के बीच मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। पथराव के साथ-साथ गोलिया भी चली। जिसमें जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। इसी को लेकर एफआईआर के बाद अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अभी फिलहाल वो जेल में ही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें