Big NewsUttarkashi News

Uttarkashi में दर्दनाक हादसा!, कार ने घर की दीवार तोड़कर महिला को कुचला, मौके पर मौत

Uttarkashi News: उत्तरकाशी से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक अमियंत्रित कार ने महिला को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Uttarkashi में दर्दनाक हादसा!, कार ने घर की दीवार तोड़कर महिला को कुचला

दरअसल शुक्रवार सुबह मानपुर में 42 साल की रेखा मेहर अपने आंगन में धूप सेक रही थी। इसी बीच एक बुलेरो अनियंत्रित हो गया। ये कार उत्तरकाशी से चौरंगी की तरफ जा रही थी। बैलेंस बिगड़ने की वजह से कार बाउंड्री वॉल तोड़ कर अंदर घुस गई।

वहां खड़ी महिला को टक्कर लगी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद आसपास के लोग और परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे।

महिला की मौके पर ही मौत

महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे पहले ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जहां परिवार की कम्पलेन पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें