lifestyle

Hair Fall Control: बालों का झड़ना रोकने के 10 असरदार घरेलू उपाय

Hair fall control आज की लाइफ में ये एक आम चर्चा बन गया है हर कोई टूटते बालों से परेशान हैं और बस यही देखता रहते है की कैसे वो अपने  बालों को टूटने  से बचा सकता हैं। आपके बालों के झड़ने का कारण प्रदूषण, खराब जीवनशैली, और तनाव जैसे कई कारण हो सकते हैं। हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए हम तरह तरह के अपने बालों में ट्रीट्मन्ट करवाते हैं जो की बहुत ही महंगे और केमिकल युक्त होतें है और ये हमारे बालों को और कमजोर कर देते हैं। 

घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीज़ों की मदद से भी बालों का झड़ना (hair fall control) आसानी से रोका जा सकता हैं।  अगर आप भी अपने बालों के झड़ने का घरेलू उपाय तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही प्रभावी बालों का झड़ना रोकने के 10 सबसे असरदार घरेलू उपाय (Hair Fall Control Home Remedies in Hindi) बता रहे हैं। ये सरल से घरेलू उपाय आपके बालों को झड़ने से रोकेगा भी और उनको जड़ों से मजबूती भी प्रदान करेंगे। 

Hair fall control home remedies

प्याज का रस (Onion Juice) 

प्याज के रस बालों के झड़ने में एक फायदेमंद उपचार हैं। प्याज के रस में सल्फर की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों के रोम (Hair Follicles) को पोषण देता है और रक्त संचार को बढ़ाता है। प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। इस रस को रुई की मदद से सिर की त्वचा (Scalp) पर 30 मिनट तक लगाकर रखें, फिर शैम्पू से धो लें।यह कोलेजन (Collagen) उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। यह उपाय hair fall control के लिए काफी कारगर है।

मेथी दाना (Fenugreek Seeds)

मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों के झड़ने को कम करता है और उनकी जड़ों को मजबूत बनाता है। मेथी दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें और इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30-45 मिनट बाद धो लें।

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

एलोवेरा स्कैल्प के pH स्तर को संतुलित करने में मदद करता है और इससे होने वाली खुजली या जलन को भी कम करता है। ताज़े एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालकर उसे सीधे स्कैल्प पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। इसे एक घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें। एलोवेरा आपके बालों को जल्दी ही असर करेगा। एलोवेरा आपके बालों को जल्दी ही असर करेगा और hair fall control में भी मदद करेगा।

नारियल तेल की मालिश (Coconut Oil Massage) –

नारियल तेल में फैटी एसिड्स होते हैं जो बालों के प्रोटीन को नुकसान से बचाते हैं। गरम तेल की मालिश रक्त संचार को बेहतर बनाती है। नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें और उंगलियों की मदद से हल्के हाथों से सिर की मालिश करें। इसे रात भर लगाकर अगले दिन धो लें।

यह भी देखें : Skin Care routine for dry skin : सर्दियों में अपनाए ये खास स्किन केयर रूटीन

दही और नींबू (Curd and Lemon) – 

डैंड्रफ (Dandruff) भी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण है। दही में प्रोबायोटिक्स और नींबू में विटामिन C होता है, जो स्कैल्प को साफ रखते हैं। 2 चम्मच दही में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर पैक बनाएं। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।

करी पत्ता (Curry Leaves) – 

करी पत्ते में एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हेयर फॉल को रोकते हैं और बालों की ग्रोथ को तेज़ करते हैं। नारियल तेल में मुट्ठी भर करी पत्ते डालकर तब तक उबालें जब तक पत्ते काले न हो जाएं। इस तेल को ठंडा करके नियमित रूप से लगाएं। यह भी प्राकृतिक hair fall control में बहुत मदद करता है।

आंवला (Indian Gooseberry) – विटामिन C का भंडार

आंवला विटामिन C का एक पावरहाउस है, जो कोलेजन उत्पादन में सहायक है और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। आंवले के पाउडर को नींबू के रस के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाएं।

ग्रीन टी (Green Tea) – 

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों के रोम को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। दो ग्रीन टी बैग्स को गर्म पानी में डुबोएं। पानी को ठंडा होने दें और शैम्पू के बाद इस पानी से अपने बालों को धोएँ।

अंडा (Egg) – प्रोटीन ट्रीटमेंट

बाल प्रोटीन (Keratin) से बने होते हैं, और अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। यह बालों को घना और मजबूत बनाता है।एक अंडे के पीले भाग (Yolk) में जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 20 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें (गर्म पानी का इस्तेमाल न करें)।

चुकंदर का रस (Beetroot Juice) – 

चुकंदर में पोटेशियम, प्रोटीन, और विटामिन B व C भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों के झड़ने की समस्या से लड़ते हैं। चुकंदर को उबालकर उसका पानी सिर पर लगाने के साथ-साथ, रोज़ाना चुकंदर का जूस पीना भी अंदरूनी पोषण देता है और hair fall control में सहायता करता है।

Back to top button