Dehradun NewsBig News

चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने की CM से मुलाकात, जानें क्या हुआ

चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने आज शासकीय आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

चौखुटिया के प्रतिनिधिमंडल ने की CM से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जनहित की प्रत्येक मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील है और जन आकांक्षाओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने बताया कि इस विषय में वह खुद स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे और प्रगति की सीधे मॉनिटरिंग करेंगे। सीएम ने कहा कि चौखुटिया और आसपास के क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विधानसभा कूच के लिए निकले चौखुटिया के प्रदर्शनकारी, CM की सौगात में बाद भी जानें क्यों है नाखुश?

एम्स में उत्तराखण्डवासियों के लिए स्थापित होगा विशेष काउंटर

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एम्स ऋषिकेश में उत्तराखण्डवासियों के लिए विशेष काउंटर स्थापित करने हेतु तत्काल वार्ता की जाएगी, ताकि प्रदेशवासियों को त्वरित एवं सरल चिकित्सा सेवा मिल सके। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए सरकार ठोस स्वास्थ्य नीति पर कार्य कर रही है। वह खुद भी जल्द ही चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें