Big NewsDehradun News

विधानसभा कूच के लिए निकले चौखुटिया के प्रदर्शनकारी, CM की सौगात में बाद भी जानें क्यों है नाखुश?

चौखुटिया पदयात्रा कल रात देहरादून पहुंची। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौखुटिया को स्वास्थ्य की एक बड़ी सौगात देते हुए अस्पताल का विस्तार 30 बिस्तरों से बढ़ाकर 50 बिस्तरों तक करने की घोषणा की।

चौखुटिया के प्रदर्शनकारियों की मांगे क्या है ?

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि चौखुटिया सीएचसी केंद्र को मानकों के अनुसार ही संचालित किया जाए। खबर उत्तराखंड टीम से बातचीत में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को उत्तराखंड भर के सीएचसी के मानकों को तुरंत पूरा करना चाहिए। साथ ही, वहां डॉक्टरों की तैनाती और बुनियादी उपकरण भी उपलब्ध कराने चाहिए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, पहाड़ के ये अस्पताल सिर्फ़ रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं।

ये भी पढ़ें: CM ने पूरी की चौखुटिया के आंदोलनकारियों की मांगें!, 30 बेड वाला CHC बनेगा उप जिला अस्पताल

चौखुटिया के प्रदर्शनकारी

सीएम की घोषणा के बाद भी नाखुश हैं प्रदर्शनकारी

जानकारी के लिए बता दें प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने 2 अक्टूबर से ही ऑपरेशन स्वास्थ्य मुहिम छेड़ी हुई है। क्षेत्र में कोई सुनवाई नहीं होने के बाद ही आंदोलनकारी पैदल ही देहरादून के लिए निकल गए थे। बीते सोमवार को चौखुटिया के आंदोलनकारी राजधानी देहरादून पहुंचे। अस्पताल की घोषणा के बाद भी प्रदर्शनकारी नाखुश है। मंगलवार को सभी प्रदर्शनकारी विधानसभा कूच के लिए निकल गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें