Skin Care routine for dry skin : सर्दियों में अपनाए ये खास स्किन केयर रूटीन

सर्दियों का मौसम घूमने के लिए बहुत ही खास लगता हैं, पर इस मौसम में नमी की कमी के कारण हमारी त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती हैं। वैसे तो ड्राइ स्किन एक आम समस्या हैं जो त्वचा को रूखा बेजान और असहज बना देती है। नमी के कारण त्वचा कभी कभी फटी हुई भी महसूस होती है। लेकिन अगर हम इसकी देखभाल सही से करे तो हमारी स्किन नमीयुक्त, मुलायम और चमकदार बन सकती है। एक सही मॉर्निंग और नाइट रूटीन (skin care routine for dry skin )आपकी त्वचा को नरम खिली खिली बनाए रख सकता हैं। आज हम आपको बताएंगे की विन्टर में कैसे रखे अपनी त्वचा का खास ख्याल।
बेस्ट स्किनकेयर रूटीन फॉर ड्राई स्किन (best skin care routine for dry skin)
सुबह की शुरुआत में अपनी त्वचा को नमी के लिए तैयार करना बेहद ज़रूरी है।
1. क्लींजिंग
रूखी त्वचा को कठोर, झागदार (foamy) क्लींजर से ना धोए, क्योंकि ये आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेते हैं। skin care routine for dry skin का पहला और सबसे ज़रूरी कदम है, क्रीम-आधारित (Cream-Based) या तेल-आधारित (Oil-Based) क्लींजर का उपयोग करना। ऐसे क्लींजर चुनें जिनमें हाइलूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid), ग्लिसरीन या सिरेमाइड्स (Ceramides) हों। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी त्वचा साफ हो, लेकिन साथ ही नमी से भरी रहे।
2. टोनिंग
टोनर का उपयोग वैकल्पिक है, लेकिन अगर आप इसे शामिल करना चाहते हैं, तो हमेशा अल्कोहल-मुक्त (Alcohol-Free) और हाइड्रेटिंग टोनर का उपयोग करें। गुलाब जल या ऐसे टोनर जो त्वचा के pH स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं और नमी प्रदान करते हैं, बेस्ट स्किनकेयर रूटीन ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त हैं। यह कदम भी skin care routine for dry skin को बैलेंस्ड और प्रभावी बनाता है।
3. सीरम (Serum)
टोनिंग के बाद आप सीरम का प्रयोग कर सकते है। फैस सीरम रूखी त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है। ध्यान रखे की आप हाइलूरोनिक एसिड, विटामिन ई या नियासिनमाइड युक्त सीरम का ही चुनाव करें। ये सीरम रूखी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक हैं ये त्वचा के अंदर जा कर उसे नमी देता हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता हैं।
4. मॉइस्चराइजिंग (Moisturizing)
त्वचा में नमी लाने के लिए यह स्टेप स्किप नहीं किया जा सकता। यह ड्राई स्किन स्किन केयर रूटीन (skin care routine for dry skin)का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। नहाने या चेहरा धोने के तुरंत बाद, जब त्वचा हल्की नम हो, तब मॉइस्चराइज़र लगाना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यह नमी को त्वचा के अंदर लॉक कर देता है।
5. सनस्क्रीन (Sunscreen)
सूरज की हानिकारक किरणें रूखी त्वचा को और भी खराब कर सकती हैं। इसलिए, चाहे गर्मी हो या सर्दियाँ (skincare for winters) जब भी घर से बाहर जाए उससे 15-20 मिनट पहले कम से कम SPF 30 वाली ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन (Broad-Spectrum Sunscreen) ज़रूर लगाएं।
Nighttime Skincare Routine for dry skin:
रात में त्वचा खुद को ठीक करती है, इसलिए रात की देखभाल आपकी रूखी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकती है।
1. डबल क्लींजिंग (Double Cleansing)
सबसे पहले अगर आप ने अपना चेहरा पर मेकअप या सनस्क्रीन लगाई है, तो पहले उसे क्लींजर (Cleansing Oil) से धो ले , फिर नमी-युक्त क्लींजर से चेहरा साफ करें।
2. एक्सफोलिएशन (Exfoliation)
हफ्ते में 1-2 बार, त्वचा की डेड सेल को हटाने के लिए माइल्ड एक्सफोलियाटोर का उपयोग करें। रूखी त्वचा के लिए ग्लाइकोलिक एसिड या लैक्टिक एसिड जैसे केमिकल एक्सफोलिएटर, दानेदार स्क्रब से बेहतर होते हैं, क्योंकि वे त्वचा को रगड़ते नहीं हैं।
3. नाईट क्रीम या फेशियल ऑयल (Night Cream/Oil)
रात के लिए एक हैवी और इंटेंस मॉइस्चराइजर (Intense Moisturizer) या फेशियल ऑयल चुनें। शिया बटर, बादाम ऑइल,जोजोबा ऑयल या आर्गन ऑयल युक्त उत्पाद बेस्ट स्किनकेयर है ड्राई स्किन (best skin care routine for dry skin) लिए उत्कृष्ट हैं। यह रात भर आपकी त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करता है।
रूखी त्वचा के लिए अन्य ज़रूरी बातें
स्किनकेयर फॉर विंटर्स और सामान्य दिनों में, रूखी त्वचा की देखभाल के लिए निरंतरता और सही उत्पादों का चुनाव आवश्यक है। बहुत गर्म पानी से परहेज करना, ह्यूमिडिफायर का उपयोग करना और पर्याप्त पानी पीना जैसे छोटे-छोटे उपाय आपकी स्किन केयर रूटीन (dry skin care routine)को और भी प्रभावी बनाते हैं। एक उचित skin care routine for dry skin को अपनाकर आप मौसम की मार से अपनी त्वचा को बचा सकते हैं और उसे हमेशा स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
यह भी देखें: सर्दियों में इस तेल से करें स्किन की देखभाल, त्वचा की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा