Uttarkashi NewsBig News

गजब!, उत्तरकाशी में बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन…, जानें क्या है जोजोड़ा परंपरा ?- jojoda

Uttarkashi jojoda Marriage: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से एक अनोखा शादी का मामला सामने आया है। यहां दूल्हे की जगह दुल्हन बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंची। आप भी ये सुनकर हैरान रह गए ना?, हालांकि ये सच है। दरअसल जौनसार बावर इलाके में इस तरह की शादियां काफी आम हैं।

हालांकि बंगाण इलाके में ये परंपरा करीब पांच दशक पहले लुप्त हो चुकी है। लेकिन इसे अब दौबारा से जीवित किया गया है। इस आयोजन के गवाह ना सिर्फ स्थानीय ग्रामीण बल्कि बाहर से आए लोग भी बने।

uttarkashi-bride-arrived-at-groom-house jojoda

गजब!, उत्तरकाशी में बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन…Uttarkashi jojoda Marriage

बारात लेकर आई दुल्हन के साथ बाराती तो सोमवार को लौट जाएंगे। लेकिन दुल्हन अपने ससुराल ही रहेगी। यहां दुल्हन की विदाई नहीं होती। दरअसल उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील में आराकोट के कलीच गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान कल्याण सिंह चौहान के पुत्र मनोज की रविवार को शादी हुई।

uttarkashi-bride-arrived-at-groom-house jojoda

दुल्हे की तरफ से बारात का किया गया स्वागत

मनोज की शादी ग्राम जाकटा के जनक सिंह की पुत्री कविता के साथ हुई। हालांकि ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ दुल्हन कविता बारात लेकर लड़के के घर पहुंची। इस दौरान दुल्हे की तरफ से भी रिति रिवाजों के साथ बारात का आदर-सत्कार किया गया।

शादी में नहीं लिया दहेज

इस शादी की एक खास बात रही कि दोनों की ओर से दहेज या कोई अन्य मांग नहीं की गई। लड़के के पिता कल्याण सिंह ने कहा कि हमें ही अपनी संस्कृति को बचाना होगा और पुराने रीति रिवाजों को जिंदा रखना होगा।

uttarkashi-bride-arrived-at-groom-house jojoda

धीरे-धीरे विलुप्त हो रही जोजोड़ा परंपरा Kya hai Uttarkashi jojoda Marriage

बताते चलें कि ऐसे विवाह को जोजोड़ा कहा जाता है। इसमें दुल्हन दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंचती है। इसका साफ अर्थ है जो जोड़ा भगवान खुद बनाते हैं। इसमें बारातियों को जोजोड़िये कहा जाता है। ये परंपरा बेटी के पिता पर आर्थिक बोझ ना होने की वजह से शुरू हुई थी। वक्त के साथ ये परंपर विलुप्त हो गई। लेकिन नई पीढ़ी ने एक बार फिर इस परंपरा को जीवित करने का बीड़ा उठाया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें