ReligiousHighlight

कौन हैं Premanand Maharaj के गुरु? जिनको देखकर संत ने छोड़ दी अपनी गद्दी, जानें

मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज(Premanand Maharaj ) की तबीयत को लेकर काफी खबरें इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत चर्चा का विषय बन गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो वायरल हुआ। जिसमें प्रेमानंद महाराज अन्य संत के चरणों में झुकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बाद लोग ये जानना चाहते है कि आखिर वो संत कौन हैं जिनके प्रति प्रेमानंद महाराज इतना आदर कर रहे हैं। चलिए हम आपको बता देते है।

कौन हैं प्रेमानंद महाराज के गुरु? जिनको देखकर संत ने छोड़ दी अपनी गद्दी

दरअसल प्रेमानंद महाराज अपनी तबीयत खराब के बाद भी जिन संत को देखकर दंडवत प्रणाम करने लग गए वो उनके आध्यात्मिक गुरू हैं। जी हां, अपनी तबीयत की परवाह किए बगैर प्रेमानंद जी ने उनके पैर धौए, अपनी गद्दी पर बैठाया और साथ ही चरण वंदना भी की। जिसने भी ये वीडियो देखी वो इमोशनल हो गया। जिसके बाद इस संत के बारे में इंटरनेट पर खोजने लगे।

कौन हैं गुरु शरणानंद?

बता दें कि गुरु शरणानंद जी वृंदावन के रमणरेती महावन स्थित आश्रम के प्रमुख संत हैं। विनम्र स्वाभाव के तपस्वी अपने गहरे अध्यात्म के लिए जाने जाते हैं। काफी सालों तक उन्होंने साधना की है। श्रद्धालुओं के प्रवचन भी उनके बीच काफी फेमस हैं। प्रेमानंद महाराज की जिंदगी में उनका विशेष स्थान है। वो ना सिर्फ गुरु है बल्कि आध्यात्मिक पथ-प्रदर्शक और मार्गदर्शक हैं। अपने उपदेशों में भी प्रेमानंद महाराज हमेशा अपने गुरु का उल्लेख करते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें