Udham Singh Nagarhighlight

CM ने दिखाई 9 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हरी झंडी, अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को 9 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 8 वाहन हंस फाउंडेशन देहरादून की ओर से और 1 वाहन हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के सहयोग से प्रदान किया गया है।

CM ने दिखाई 9 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हरी झंडी

कार्यक्रम मुख्यमंत्री के निजी आवास नगला तराई, खटीमा में आयोजित हुआ। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि ये मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से दूरस्थ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को घर-घर पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी।

इन जिलों में सेवा देगी मोबाइल यूनिट्स

हंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर युद्धवीर सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा दी गई 8 मोबाइल यूनिट्स में से 4 उधम सिंह नगर और 4 नैनीताल जिले में सेवाएं देंगी। वहीं हिन्दुस्तान जिंक कंपनी की निदेशक अनामिका झा ने बताया कि यह पहल राजस्थान के 4 जिलों और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर व किच्छा क्षेत्र के 25 गांवों में शुरू की गई है। इन मोबाइल यूनिट्स में डॉक्टर, स्टाफ नर्स और काउंसलर की टीम लोगों को जांच और इलाज की सुविधा देगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button