Uttarkashi NewsBig News

उत्तरकाशी हादसा!, School Bus में चढ़ रहे बच्चों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, मचा हड़कंप!

Uttarkashi News: उत्तरकाशी से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक रोडवेज बस और एक स्कूल बस(School Bus) की भिड़ंत हो गई। स्कूल बस में बच्चे बैठ रहे थे। तभी यमुनोत्री हाईवे के पास तेजी से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हालांकि गनिमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान-माल की हानी नहीं हुई। स्कूल बस में सवार बच्चों को हल्की सी चोटें आई हैं।

uttarkashi news bus-accident-

School Bus में चढ़ रहे बच्चों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

इस टक्कर के बाद 108 आपातकालीन सेवा बुलाई गई। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। दरअसल गुरुरामराय पब्लिक स्कूल की बस खरादी नंदगांव इलाके से बच्चों को लेकर बडकोट दुबाटा स्कूल आ रही थी। स्थानिय होटल व्यवसाई की माने तो जिस दौरान ये टक्कर हुई उस समय स्कूल बस दुबाटा के पास बच्चों को बैठा रही हैं। तभी रोजवेज की बस अनियंत्रित हो गई और स्कूल बस को पीछ से टक्कर मार दी।

14 बच्चें चोटिल

बताते चलें कि बस में टोटल 30 बच्चे सवार थे। जिसमें से 14 बच्चों को हल्की सी चोटें आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट मे बच्चों का उपचार किया जा रहा है। तो वहीं रोजवेज बस के भी दो लोग समान्य घायल बताए जा रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें