UttarakhandHighlight

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी आज उत्तराखंड आए हुए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के विशेष विमान से वो देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ अन्य लोग भी बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए आए हुए है। यहां से वो दो हेलिकॉप्टर से बदरी-केदारनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हो गए।

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी

बताते चलें कि करीब आठ बजे मुकेश अंबानी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो हेलिकॉप्टर से करीब 8:30 बजे बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए रवाना हुए। खबरों की माने तो मुकेश अंबनी बदरीनाथ केदारनाथ में विशेष पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद वो सीधा देहरादून एयरपोर्ट से ही विमान से वापस रवाना हो जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें