Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, पढ़ें मौसम का अपडेट

उत्तराखंड के कई जिलों में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। जिस वजह से सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 8 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

देहरादून में दिखा रहा पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी नजर आने लगा है। राजधानी देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें