Udham Singh Nagar NewsHighlight

जसपुर में गुलदार का आतंक, 20 दिनों में चार से ज्यादा लोगों पर किया हमला

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। पिछले 20 दिनों में गुलदार चार से ज्यादा लोगों पर हमला कर चुका है। लगातार हो रहे हमलों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

जसपुर में गुलदार का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात फिर गुलदार ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है दो युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गुलदार ने युवकों पर हमला बोल दिया। युवकों के चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर भीड़ देख गुलदार वहां से भागा।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश चंद्र आर्या का कहना है कि जंगल में टाइगरों की संख्या बढ़ने के कारण गुलदार आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। बता दें गांव में इन दिनों दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: पौड़ी में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रही मासूम को बनाया निवाला, इस हालत में मिला शव

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें