Nainital NewsBig News

कानूनगो ने अपना घर बना रखा था मिनी तहसील! IAS दीपक रावत की छापेमारी से मचा हड़कंप

कुमाऊं कमिश्नर IAS दीपक रावत ने मंगलवार को कानूनगो के घर छापा मारा। इस दौरान तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें छापेमारी में कानूनगो के घर से बड़ी संख्या में सरकारी फाइलें और रजिस्टर बरामद हुए हैं।

कुमाऊं कमिश्नर ने कानूनगो के घर मारा छापा

बता दें लंबे समय से Kumaon Commissioner Deepak Rawat को शिकायत मिल रही थी कि कानूनगो तहसील में काम करने के बजाय फाइलें घर पर रखकर रिपोर्ट तैयार करते थे और जांच में जानबूझकर देरी करते थे। जिसके बाद कमिश्नर ने तहसीलदार के साथ उत्तर उजाला स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर पर छापा मारा।

कई बार विवादों में रह चुके हैं कानूनगो अशरफ

छापेमारी के दौरान कमिश्नर को कानूनगो के घर से बड़ी संख्या में सरकारी फाइलें और रजिस्टर बरामद हुए हैं। बता दें इससे पहले पहले भी अशरफ कई बार विवादों में रह चुके हैं। मौके पर मिले सबूतों के आधार पर कमिश्नर ने डीएम को जांच पूरी कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें