Udham Singh Nagar NewsBig News

स्टडी वीजा पर रूस गया था छात्र, जबरन सेना में करा दिया भर्ती, परिजनों ने मांगी मदद

रूस में पढ़ाई का सुनहरा सपना लेकर गए भारतीय छात्र के हाथों में किताबों की जगह बंदूक थमा दी गई। धोखे से सेना में भर्ती कर उसे जंग के मैदान में उतार दिया गया, जिससे परिवार दहशत में है।

स्टडी वीजा पर रूस गया था छात्र

जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को राकेश मौर्य (30) निवासी शक्तिफार्म स्टडी वीजा पर रूस गया था। राकेश का मकसद रूस में उच्च शिक्षा हासिल करना था, लेकिन वहां पहुंचते ही उसके हाथों में किताबों की जगह बंदूक थमा दी गई। राकेश के परिजनों ने बताया कि बेटे के वहां पहुंचते ही उसका पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज छीन लिए गए।

udham singh nagar news
राकेश मौर्य

जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर किया सेना में भर्ती

परिजनों के अनुसार राकेश के मोबाइल और लैपटॉप से सभी आधिकारिक मेल डिलीट कर दिए गए। साथ ही जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर उसे सेना में भर्ती कर लिया गया। इसके बाद उसे सैन्य वर्दी पहनाकर डोनबास क्षेत्र में ट्रेनिंग और फिर जंग के मैदान में भेज दिया गया। राकेश के परिजनों का कहना है कि 30 अगस्त को आखिरी बार उनकी राकेश से बात हुई। जब राकेश ने आपबीती सुनाई।

रूस में भारतीय दूतावास से संपर्क कर की मामले की शिकायत

Rakesh maurya के परिजनों ने बताया कि उन्होंने रूस में भारतीय दूतावास से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। परिवार ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि राकेश को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जाए।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें