Big NewsHarish RawatUttarakhand

1200 करोड़ राहत पैकेज निराशाजनक!, हरिश रावत ने कहा- ‘ये ऊंट के मुंह में जीरे जैसा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून पहुंचकर आपदा प्रभावितों के लिए 1200 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया।लेकिन इस राहत पैकेज को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने निशाना साधना शुरु कर दिया। कांग्रेस के हरिश रावत ने इसे ऊंट के मुंह में जीरा बताया।

पीएम मोदी ने राहत पैकेज का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 सितंबर यानी कल देहरादून पहुंचकर जहां एक और आपदा प्रभावित लोग, आपदा प्रभावित वीर के दुख दर्द और पीड़ा को समझते हुए उनसे बातचीत की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से 1200 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान किया।

1200 करोड़ का पैकेज निराशाजनक!

लेकिन वहीं दूसरी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने इसे नकाफी बताते हुए ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। दरअसल उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा की।

हरीश रावत ने राहत पैकेज को बताया ऊंट के मुंह में जीरा

प्रधानमंत्री ने इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का विस्तार से जानकारी लेने के साथ ही राहत बचाव कार्यों की ताजा स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर बैठक की। आपदा में हुए नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उच्चस्तरीय बैठक में 1200 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया गया।

वहीं इस राहत पैकेज को लेकर कांग्रेस का कहना है कि इस दैवीय आपदा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए राहत पैकेज नाकाफी है। उत्तराखंड के प्रति मोदी जी के प्रेम और लगाव की पोल भी खुल गई है। ये पैकेज सिर्फ एक ऊंट के मुंह में जीरा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें