Entertainment

Box Office पर रही फ्लॉप!, लेकिन OTT पर नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, जानें कौन सी है फिल्म?

सिनेमाघरों में कोई फिल्म चल ना पाए इसका मतलब ये नहीं है कि वो फिल्म अच्छी ना हो। या फिर ये जरूरी नहीं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उसे पसंद ना किया जाए। कुछ फिल्में होती है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। लेकिन ऑनलाइन स्ट्रीम में बेहतरीन प्रदर्शन करती है। ऐसा ही एक हालिया फिल्म(Vijay Deverakoda Movie Kingdom) के साथ हुआ है।

Box Office पर रही फ्लॉप!, लेकिन OTT पर आते ही छाई फिल्म

हाल ही में एक नई फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई। जिस हिसाब से फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स से रिस्पॉन्स मिला था उस हिसाब से लग नहीं रहा था कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज होते ही ये टॉप 10 ट्रेंडिंग नंबर 1 पर आ जाएगी। बीते पांच दिनों से फिल्म नंबर 1 पॉजीशन पर बनी हुई है।

विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम (Vijay Deverakoda Movie Kingdom)

जी हां, हम बात कर रहे है विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम(Vijay Deverakoda Movie Kingdom) का। इस फिल्म को गौतम तिन्ननुरी द्वारा लिखी और निर्देशित की गई है। तेलुगु एक्शन थ्रिलर को लेकर काफी बज बना हुआ था। लेकिन सिनेमाघरों में ये मूवी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। लेकिन ओटीटी पर इसका जलवा कायम है।

ट्रेंडिंग नंबर 1 बनी है फिल्म

27 अगस्त को विजय देवरकोंडा की मूवी किंगडम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Kingdom on Netflix) पर रिलीज की गई। आते ही इस फिल्म ने ट्रेंडिंग चार्ट पर कब्जा कर लिया। फिल्म ट्रेंडिंग चार्ट के नंबर 1 पॉजीशन पर बनी हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें