Rudraprayag NewsBig News

Rudraprayag Accident: मुनकटिया स्लाइडिंग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आई बोलेरो, 2 की मौत

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एक मैक्स बोलेरो पर मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास भरभराकर पत्थर आ गिरे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

रुद्रप्रयाग में बोल्डर की चपेट में आई बोलेरो

हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 11 TA 1100 मुनकटिया स्लाइडिंग जोन के पास अचानक पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरे। एक बड़े पत्थर की चपेट में बुलेरो आ गई। बताया जा रहा है। हादसे के दौरान वाहन में 11 लोग सवार थे।

दो यात्रियों की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है सभी यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

रुद्रप्रयाग हादसा: मुनकटिया स्लाइडिंग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आई बोलेरो, 2 की मौत
रुद्रप्रयाग हादसा

मृतकों का विवरण

  • रीता (30) पत्नी उदय सिंह, निवासी उत्तरकाशी
  • चंद्र सिंह (50), पुत्र कलम सिंह निवासी उत्तरकाशी

घायलों का विवरण

  • नवीन सिंह रावत (35) पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी उत्तरकाशी
  • ममता (29), पत्नी चैन सिंह पंवार निवासी उत्तरकाशी
  • प्रतिभा (25), पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब उत्तरकाशी

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें