PM Modi Japan Visit: जापान में मैन्युफैक्चरर्स को मोदी का न्योता!, कहा- ‘इंडिया आइए, दुनिया के लिए बनाइए…’

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान(Japan) दौरे पर हैं। जापान के टोक्यों पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मोजोशी के स्वागत हुआ। यात्रा के पहले ही दिन मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच को संभोदित किया।
दरअसल 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने पीएम मोदी (PM Modi) जापान दौरे पर है। जापानी पीएम शिगेरु इशिबा ने उन्हें निमंत्रण दिया था। इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 11 सालों में भारत में कई सारे बदलाव हुए है।
PM Modi Japan Visit जापान दौरे पर पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा मौका है। भारत की इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है। न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर खोला जा रहा हैं। भारत और जापान कर किसी क्षेत्र में एक बेहतर साझेदार हैं। मोदी ने आगे कहा कि नया भारत आज एक तरह का टैलेंट पावर हाउस बन चुका है।
‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’
आगे पीएम मोदी ने जापान के मैन्युफैक्चरर्स को मेक इन इंडिया का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत आइए, भारत में प्रोडक्ट बनाइए और उसे दुनिका के लिए बनाएं(Come Make In India, Make For The World)।
‘भारत में पूंजी कई गुना बढ़ती है’-PM Modi
आगे उन्होंने कहा कि जापान की भारत के विकास यात्रा में हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। फिर चाहे वो मेट्रो रेल हो, विनिर्माण, सेमीकंडक्टर हो या फिर स्टार्टअप। भारत में जापानी कंपनियों द्वारा करीब 40 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश किया गया है। मोदी ने कहा कि भारत में सिर्फ पूंजी बढ़ती नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ती है।
तेजी से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था
PM Modi ने आगे कहा कि भारत में राजनीतिक, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। जल्द ही ये दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।