Haridwar NewsHighlight

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के घर पर लूट, CCTV कैमरों की DVR भी ले उड़े बदमाश

हरिद्वार में बदमशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शिवालिक नगर में बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के घर पर बेटी को गन पॉइंट में रखकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले उड़े।

हरिद्वार में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के घर पर लूट

जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं होटल कारोबारी कुलबीर चौधरी के घर पर बीती रात तीन हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली। बताया जा रहा है बदमाशों ने कुलदीप की बेटी को गन पॉइंट में रख कर घर के सभी लोगों को बंधक बनाया हुआ था।

CCTV कैमरों की DVR भी ले उड़े बदमाश

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश कारोबारी की कार, घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, कारोबारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने कुछ दूरी पर पथरी पावर हाउस के पास कार कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

आरोपियों की तलाश जारी

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मामले को लेकर हरिद्वार एसएसपी ने बताया कि घटना को लेकर कुछ सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: फूलों की घाटी घूमने आए पर्यटकों से लूट और मारपीट, पुलिस ने किया तीन शातिरों को अरेस्ट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें