Dehradun NewsBig News

गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर ED का छापा, 200 अरब की गड़बड़ी का आरोप

ED Raid gupta brothers: अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग की दुनिया में बदनाम नाम गुप्ता बंधुओं पर अब भारत में शिकंजा कसना शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की राजनीति को हिला देने वाले अतुल, अजय और राजेश गुप्ता के खिलाफ ईडी ने मंगलवार को बड़ी छापेमारी की।

गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर ED का छापा

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका सरकार की तरफ से आई म्यूचुअल लीगल असिस्टेंट रिक्वेस्ट (MLAR) के बाद भारत की एजेंसी हरकत में आई और गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर छापा मारा। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, देहरादून और सहारनपुर में हुई इस रेड से गुप्ता बंधुओं की काली कमाई के नए राज खुल सकते हैं। देर रात तक चली इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में दस्तावेज और डिजिटल सबूत कब्जे में लिए गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के साथ मिलकर लगाया था चूना

गुप्ता बंधुओं पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ मिलकर सरकारी खजाने को करीब 45 अरब रैंड (भारतीय मुद्रा में 200 अरब रुपए से ज्यादा) का चूना लगाया। यही वजह है कि जुमा सरकार के भ्रष्टाचार घोटाले में उन्हें मास्टरमाइंड माना जाता है।

शेल कंपनी का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

ईडी की जांच में सामने आया है कि गुप्ता बंधु अहमदाबाद के कारोबारी राम रतन जगाती की दुबई स्थित जेजे ट्रेडिंग FZई नाम की शेल कंपनी का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग करते थे। इस मामले में वर्ल्ड विंडो ग्रुप के संचालक पीयूष गोयल का नाम भी जुड़ा बताया जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई इस संयुक्त कार्रवाई से साफ है कि गुप्ता बंधुओं की मुश्किलें अब यहीं नहीं रुकेंगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बिल्डर साहनी आत्महत्या मामला, गुप्ता बंधुओं के घर पहुंची पुलिस, कब्जे में लिए CCTV कैमरों की DVR

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें