Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: आज उत्तराखंड में कहां-कहां होगी बारिश ?, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं अन्य जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदला है। गुरुवार को लंबे समय बाद दिन में चटक धूप देखने को मिली। तेज धूप के कारण गर्मी ने काफी परेशान किया। लेकिन शाम को झमाझम बारिश भी हुई जिससे गर्मी से राहत मिली।

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather News

आज की बात करें तो मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला है। लंबे समय के बाद गुरुवार को पूरा दिन चटक धूप खिली रही। तेज धूप निकलने के कारण गर्मी ने भी खासा परेशान किया। शाम के समय हुई झमाझम बारिश में गर्मी से राहत दिलाई।

मौसम ने बदला मिजाज

बीते दिन एक बार फिर उत्तरकाशी में आपदा ने दस्तक दी है। धूप निकलने के बाद भी बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत स्यानाचट्टी के पास नाले में मलबा और बोल्डर आने से यमुना नदी में झील बन गई। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया। लोगों के घरों और होटलों में भी पानी घुस गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें