Big NewsKashipur News

काशीपुर गोलीकांड: लंच बॉक्स में पिस्टल छिपाकर लाया था छात्र, टीचर पर झोंका फायर

उधमसिंह नगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काशीपुर (kashipur) में 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही टीचर पर गोली चला दी। वजह थी ‘ एक थप्पड़ का बदला’!

लंच बॉक्स में पिस्टल छिपाकर लाया था छात्र

काशीपुर से आई इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। जिस रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है, उसी गुरु-शिष्य संबंध पर अब सवाल उठने लगे हैं। 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही टीचर पर गोली (kashipur student shot his teacher) चला दी। बताया जा रहा है छात्र लंच बॉक्स में तमंचा छुपाकर लाया था। मौका मिलते ही किशोर ने टीचर पर फायर झोंका जो शिक्षक के दाएं कंधे के नीचे जा लगी।

काशीपुर गोलीकांड: लंच बॉक्स में पिस्टल छिपाकर लाया था छात्र
घायल शिक्षक

टीचर से थप्पड़ का बदला लेना चाहता था किशोर

फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गंभीर हालत में घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत तब हुई जब टीचर ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था। बताया जा रहा है इसी बात से नाराज़ छात्र ने ये खतरनाक कदम उठाया है। घटना के बाद से पूरे शिक्षक संघ में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें: काशीपुर फैक्ट्री ब्लास्ट हादसे में एक शख्स की मौत, एक दर्जन कर्मचारियों की हालत गंभीर

काशीपुर गोलीकांड: लंच बॉक्स में पिस्टल छिपाकर लाया था छात्र, टीचर पर झोंका फायर
शिक्षक संघ में आक्रोश

शिक्षक संघ में आक्रोश

उधमसिंह नगर जिले के सभी स्कूल आज बंद हैं। अध्यापकों का कहना है कि अगर शिक्षा के मंदिर में ही असुरक्षा का माहौल बनेगा तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रह पाएगा। इस वारदात ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए है कि आखिर हथियार बच्चे तक पहुंचा कैसे? क्या परिवार वालों की कोई जिम्मेदारी नहीं थी? क्या स्कूल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई? और क्या समाज में गुरु-शिष्य की मर्यादा अब कमजोर होती जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें