Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही आम-जनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 अगस्त को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र दौर की बारिश होने की संभावना है।

19 अगस्त को भी खराब रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 19 अगस्त यानी मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते रविवार की बात करें तो देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय जोरदार बारिश हुई। जबकि दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें