UttarakhandNainital News

बड़ी कार्रवाई!, नैनीताल के बेतालघाट चुनाव फायरिंग मामले में थानाध्यक्ष निलंबित

Nainital Betalghat Firing Case: नैनीताल जिले के बेतालघाट में पंचायत प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव के दौरान हुई फायरिंग ने पूरे इलाके का माहौल गर्मा दिया। इस घटना के बाद ना सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठे बल्कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता भी कटघरे में आ गई। अब राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

बेतालघाट चुनाव में फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई Nainital Betalghat Firing Case

बता दें कि 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघटा ब्लॉक में चुनाव की प्रक्रिया के दौरान अचानक गोलीबारी हुई। जिसमें एक ग्रामीण के पैर पर गोली लग गई। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में भर्ती कराया गया। घटना की खबर फैलते ही अफरा तफरी मच गई और कॉग्रेस ने इसे लेकर बीपेजी पर चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया था।

थानाध्यक्ष निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने त्वरित जांच करवाई और कड़ा फैसला लिया। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद को तुरंत निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए। वहीं भवाली के सीओ प्रमोद शाह पर भी आयोग ने शासन को उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश भेजी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें