Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज भी कहर बरपाएगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया 6 अगस्त के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 6 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर जिले के कई इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट मोड पर प्रशासन

बता दें दो दिनों से मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम के अचानक करवट लेने के चलते राज्य के कई इलाकों में आपदा जैसी स्थिति बन गई है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद से ही जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

ये भी पढ़ें : Uttarkashi Cloudburst LIVE : मलबे में तलाशी जा रही जिंदगियां, सेना का बेस कैंप और हेलिपैड भी तबाह

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें