Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 5 अगस्त को राजधानी देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वाल जिले में तेज बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

10 अगस्त तक कहर बरपाएगा मौसम

बता दें उत्तराखंड में बारिश का कहर सोमवार से जारी है। पिछले 24 घंटे से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो 10 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना हैं। जिसे देखते हुए सीएम धामी भी सभी जिलों के डीएम को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  देहरादून में बारिश ने बरपाया कहर : शहीद स्मारक के पास गिरा विशालकाय पेड़, कई दुकानें ध्वस्त

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें