Big NewsUttarakhand Weather News

5 अगस्त को उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने किया अवकाश घोषित

उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।

5 अगस्त को उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 5 अगस्त के लिए देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर जिले में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सीएम धामी ने भी सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : CM ने ली सभी जिलों के DM की बैठक, भारी बारिश के मद्देनजर अलर्ट रहने के दिए निर्देश

देहरादून और पौड़ी जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग की अलर्ट के बाद दोनों जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिल्द प्रशासन ने 5 अगस्त यानी मंगलवार को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया है कि आदेश का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बारिश का अलर्ट
एक दिवसीय अवकाश को लेकर आदेश जारी




Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें