Nainital NewsBig News

6 अगस्त को SSC परीक्षा में नक़ल कराने का था प्लान, पुलिस ने दबोचा, किए चौंकाने वाले खुलासे

हल्द्वानी में परीक्षा तंत्र को चुनौती देने वाले एक बड़े नकल गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नैनीताल एसएसपी प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।

6 अगस्त को SSC परीक्षा में नक़ल कराने की थी योजना

जांच में पता चला है कि ये गिरोह आगामी 6 अगस्त को होने वाली एसएससी परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल करवाने की योजना बना रहा था। पकड़े गए सभी आरोपी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर परीक्षा में नकल कराने की साजिश रच रहा था।

6 अगस्त को SSC परीक्षा में नक़ल कराने का था प्लान, पुलिस ने दबोचा, किए चौंकाने वाले खुलासे
गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, नगदी, चेक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा कई बच्चों के आईडी कार्ड, व्हाट्सएप चैट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन भी मिले हैं, जिनकी गहनता से जांच जारी है।

नकल कराने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लेने का था प्लान

एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी व्यापक था और वह परीक्षा केंद्रों में नकल कराने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लेने वाला था। गिरोह के सदस्य न केवल परीक्षा केंद्रों के अंदर बल्कि बाहर भी परीक्षा की जानकारी शेयर कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा आज, SSP ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें